Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सियासत में उबाल, लालू लौटे बिहार, तेजस्वी-रेचल की शादी पर बवाल, जानें RJD के लिए कैसा रहा यह साल

Bihar Politics: वर्ष 2020 के विधान सभा चुनाव के नवंबर में परिणाम आने के बाद बिहार की सियासत में वर्ष 2021 में भी हलचल होती रही. काफी कम बहुमत से चल रही नीतीश सरकार (एनडीए गठबंधन की सरकार) को लेकर पूरे साल यह कयासबाजी चलती रही कि यह सरकार अब गिरी कि तब गिरी. खास तौर पर राजद-कांग्रेस व वामदलों के महागठबंधन को 110 सीटों के साथ ही 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत की 122 सीटों की संख्या से महज 12 सीटों की कमी के कारण महागठबंधन और एनडीए के बीच पूरे साल रस्साकशी चलती रही. इन सबके बीच बिहार का मुख्य विपक्षी दल राजद के लिए यह साल काफी अहम रहा जहां लालू प्रसाद यादव 3 सालों बाद बिहार की धरती पर वापस लौटे तो वहीं बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/3sHcKAr
https://ift.tt/eA8V8J

Post a Comment

0 Comments